वैदिक सम्मेलन 15 को


ग्वालियर। राष्ट्रीय वेद विद्या अकादमी द्वारा पंडित दत्तात्रेय विनायक राखे जन्मशती समारोह के तहत एक वैदिक सम्मेलन 15 मार्च रविवार को गंगादास की बडी शाला एमएलबी कालोनी पडाव पर आयोजित किया गया है। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए गंगादास की बडी शाला के महंत रामसेवक दास अध्यक्ष पंडित मोरेश्वर दत्तात्रेय राखे ने बताया कि इस मौके पर चारों वेदों के प्रमुख विद्वान भाग लेने आयेंगे, जिसमें ऋगवेद के बनारस से रामचन्द्र देव , यजुर्वेद भालचन्द्र बादल, यजुर्वेद चन्द्रशेखर शास्त्री मोदीनगर, अरूण दीक्षित बनारस, सुनील दीक्षित चन्द्रकांत मुसलगांवकर, आशीष शर्मा मुंबई, डॉ. मणीकुमार झा बनारस, जिझेश जोशी अहमदाबाद, अनुराग शर्मा कानपुर, विजयेश्वर शर्मा भोपाल, सिद्धांत शर्मा मुंबई, सभी यजुर्वेद , संतोष दातार बनारस अथर्व वेद स्थानीय विद्वान सखाराम तलेगांवकर , चन्द्रकांत शेण्डे ऋगवेद , रामस्वरूप शास्त्री दामोदर शास्त्री, दिलीप अग्रिहोत्री, नंदकिशोर शर्मा यजुर्वेद तथा मधुकर तेलंग सामवेद पर अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद ग्वालियर विवेक शेजवलकर, विशिष्ट अतिथि रामजीदास महाराज दंदरौआ धाम, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया होंगे। 
पत्रकार वार्ता में रमेश वायगांवकर, हरीश भार्गव, अरूण राखे, रवि तलेगांवकर आदि मौजूद थे।