" alt="" aria-hidden="true" />
नीपत (इसराना). हरियाणा में मंगलवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन हिंदी का पेपर था, लेकिन परीक्षा शुरू होते ही आधे घंटे के अंदर पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेपर कहां से हुआ है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। चौकाने वाली बात ये है कि सभी कोड के पेपर लीक हुए हैं। इसराना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल कराने के लिए लोग दीवारें फांदते नजर आए। यहां छात्रों को झुंडों में बैठकर परीक्षा दिलवाते देखा गया।
पेपर लीक होते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इससे लोगों ने जमकर नकल करवाई। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। 12.30 बजे सभी कोड के पेपर वॉट्सएप पर थे। मामला भिवानी बोर्ड के संज्ञान में है। लेकिन, अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। चर्चा है कि बोर्ड ने पेपर लीक होने की जांच बैठा दी है। हालांकि, अभी तक पेपर रद्द किए जाने की सूचना नहीं है।
परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद सोशल मीडिया पर आया हिंदी का पेपर
हरियाणा / 12वीं की परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद सोशल मीडिया पर आया हिंदी का पेपर, इसराना में नकल के लिए परीक्षा केंद्र की दीवारें फांदी
\