लैंगिंक समानता महिलाओं का वास्तविक अधिकार थीम पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्पन्न


शिवपुरी | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-9, जबलपुर एवं राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वसहायता समूह से जुड़ी विद्या जाटव, ग्राम राजा की मुडेरी एवं विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील महिला कृषक सुशीला बाई, ग्राम गुगरीपुरा रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी की आरती बंसल एवं नीतू वर्मा द्वारा किया गया। सभी सहभागियों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर महिला दिवस 2020 की अंतर्राष्ट्रीय थीम ‘‘लैगिंक समानता महिलाओं का वास्तविक अधिकार‘‘ पर ओजस्वी विचार रखे एवं सफल महिलाओं के बारे में चर्चा की।
    कार्यक्रम में समावेशी पोषक-संवेदनशील खेती, पोषक वाटिका, श्रमह्रास, स्वसहायता बचत समूह, समूह खेती इत्यादि पर तकनीकि एवं वित्तीय जानकारियों के साथ व्याख्यान/प्रदर्शन रखें। उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासाओं का वैज्ञानिक समाधान, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया।