कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति 31 मार्च 2020 तक स्थगित


दमोह | विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस रोग के फैलने की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा लोकहित में निर्णय लिया गया है। इसी के मद्देनजर कलेक्टर तरुण राठी ने जिले के कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को 31 मार्च 2020 तक स्थगित किया है।
            कलेक्टर श्री राठी ने जिले के स्कूलों और कॉलेजों, सिनेमा हॉल तथा मैरिज हॉल, पुस्तकालयों, वाटर पार्क, जिम तथा स्विमिंग पुल, आंगनबाड़ियों तथा आधिकारिक यात्रा प्रशिक्षण तथा सार्वजनिक समारोहों को 31 मार्च तक स्थगित रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने धार्मिक प्रमुखों से धार्मिक समारोह  कम से कम करने का आग्रह किया है।
      उन्होंने कहा है 20 से अधिक लोगों की सभाओं के आयोजन को रोकने के लिए कानूनी उपाय के साथ विशेष तैयारियो एवं आपदा स्थिति से निपटने हेतु अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किए जाएं।
      उल्लेखनीय है कोरोना वायरस संक्रमण विश्व के 135 देशों में फैल चुका है तथा लगभग डेढ़ लाख लोग इससे प्रभावित हैं।