ग्वालियर | प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि पूरी दुनिया में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। भारत की संस्कृति में महिलाओं स्थान सबसे उंचा रहा है। आज महिलायें आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी आगे निकल चुकी है। हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए।
प्रदेश के खाद्य मंत्री तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मां अम्बे महिला आत्मरक्षा खेल उत्थान संस्थान समिति के द्वारा टैगोर हॉल जेसी मिल स्कूल बिरला नगर ग्वालियर में आयोजित महिला कराते चैंपियनशिप और महिला सम्मान समारोह में महिलाओ व बेटियों का सम्मान करते हुए कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं। वह किसी भी काम में पीछे नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है।
खाद्य मंत्री तोमर ने कहा कि जब तक भारतीय संस्कृति रहेगी तब तक महिलायें सुरक्षित हैं। हमें अपने नोनिहालों के अनुकूल वातावरण बनाना होगा। इसके लिए हमें अच्छे लोगों का सम्मान करना होगा। मंत्री श्री तोमर ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही लगभग 200 महिलाओंएवं 500 छात्राओं का सम्मान किया ।
जब तक भारतीय संस्कृति रहेगी तब तक महिलायें सुरक्षित हैं - खाद्य मंत्री तोमर